LIVE UPDATE
जगदलपुरराजनीति

Jagdalpur News:12 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जगदलपुर में रोड शो, तैयारी में जुटी भाजपा

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं की बैठक, रूपरेखा तय कर पूरी ताकत झोंकने कहा
  • भाजपा की विजय एकमात्र लक्ष्य – किरण सिंह देव
  • बस्तर से बनती है समूचे छत्तीसगढ़ में चुनावी फिज़ा, भाजपा की जीत सुनिश्चित – किरण सिंह देव
  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलतम ऐतिहासिक जनसभा के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सभी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

NCG News desk Jagdalpur:-

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम बस्तर लोकसभा सीट में हो रहे चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रचार प्रसार में ज़रा सी भी कसर नहीँ छोड़ना चाहती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र छोटे आमाबाल में सोमवार को हुई सफलतम ऐतिहासिक जनसभा के तुरंत बाद प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अप्रैल को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रोड शो करेंगे। जिसकी तैयारियों में भाजपा जुट गयी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- “मैं भी मांझी की बेटी हूं”, परंपरा बचाने की अपील
मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- “मैं भी मांझी की बेटी हूं”, परंपरा बचाने की अपील
October 23, 2026
जगदलपुर के मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मांझी-चालकियों से संवाद किया। उन्होंने परंपरा सहेजने, आपसी सुलह और बच्चों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रस्तावित होने वाले रोड शो की कार्ययोजना व तमाम तैयारी के संबंध में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बस्तर अंचल में सफलतम जनसभा की कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व एकजुट प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की सभा ऐतिहासिक रही। आगामी 12 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बस्तर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री जगदलपुर नगर में रोड शो करेंगे व जनता के बीच पहुंचेंगे।

Jagdalpur News:12 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जगदलपुर में रोड शो, तैयारी में जुटी भाजपा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर से समूचे छत्तीसगढ़ में चुनावी फिजा और वातावरण बनता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप भारी मतों से विजयी हो इसके लिये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो में हम सभी कार्यकर्ता संपूर्ण शक्ति लगायें। उसी अनुसार तैयारी की रूपरेखा तय करें।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्य नियुक्त किए। रामविचार नेताम, केदार कश्यप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकसभा चुनाव संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो शहर की जनता और सभी सम्मानीय समाजों को जोड़ना है। प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्ययोजना अनुरूप संपूर्ण ताकत लगायें। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नगर आगमन व रोड शो को भव्यतम बनाने चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से शिवनारायण पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, संजय पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, अश्विन सरडे, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, दीप्ति पाण्डेय, दयावती देवांगन, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव, राजेन्द्र बाजपेयी, राजपाल कसेर, निर्मल देवांगन, राणा घोष, खेम सिंह देवांगन, दिगम्बर राव, मोती राम बघेल, यशवर्धन राव, शंभू नाग, महेन्द्र पटेल, नरेन्द्र पाणिग्रही, बबलू दुबे, संतोष बाजपेयी, ललिता बघेल, लक्ष्मी कश्यप,माहेश्वरी ठाकुर,कुसुम परिहार, शशि नाथ पाठक, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
नगर निगम में बाढ़ राहत का राशन सड़ा, महापौर बोले होगी कार्रवाई
नगर निगम में बाढ़ राहत का राशन सड़ा, महापौर बोले होगी कार्रवाई
October 30, 2026
जगदलपुर नगर निगम के कमरा नंबर 13 में रखा बाढ़ पीड़ितों का राशन खराब हो गया। विपक्ष ने लापरवाही का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़ें:-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE