जेसी आलोक अग्रवाल बने जेसीआई दुर्ग-भिलाई के नए अध्यक्ष

दुर्ग- जेसीआई दुर्ग-भिलाई, जो पिछले 51 वर्षों से सामाजिक, व्यावसायिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है, ने अपनी 52वीं कार्यकारिणी का चुनाव “Elect to Excel Ballot” के तहत 19 अक्टूबर 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से जेसी आलोक रचना अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। जेसी आलोक अग्रवाल बने जेसीआई दुर्ग-भिलाई के नए अध्यक्ष
इसके अलावा, जेसी अमूल रेशु जैन को सचिव, जेसी अनिल अरोरा को कोषाध्यक्ष, जेसी प्रखर पारख को ग्रीटर, जेसी तोरण अटल को सह-सचिव, और जेसी कमल किशोर झंवर को पीआरओ के पद के लिए चुना गया है। जूनियर जेसी विंग के प्रेसीडेंट के रूप में जूनियर जेसी शब्द आलोक अग्रवाल और सचिव के रूप में जूनियर जेसी दिशा नवीन जैन को चुना गया है। जेसी आलोक अग्रवाल बने जेसीआई दुर्ग-भिलाई के नए अध्यक्ष
जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा समाज में नेतृत्व, व्यापार, और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपने सदस्यों और स्थानीय निवासियों के लिए विशेष योगदान दिया जा रहा है, और यह नई कार्यकारिणी इस परंपरा को और आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगी। जेसी आलोक अग्रवाल बने जेसीआई दुर्ग-भिलाई के नए अध्यक्ष



















