LIVE UPDATE
बालोद

नियमो को ताक में रखकर बालोद जिले में जगह जगह हो रहा है अवैध ईट भट्ठों का संचालन, कुंभकर्णी की नींद में सोया बालोद जिला प्रशासन

NCG News desk Balod :-

बालोद जिले में नियमो को ताक में रखकर जगह जगह अवैध ईट भट्ठों का संचालन हो रहा है। गुंडरदेही ब्लॉक के अंतर्गत, अर्जुंदा क्षेत्र में अवैध रूप से ईट भट्टे का संचालन किया जा रहा है। जिसमें बकायदा अवैध रेत एवम लकड़ियों का परिवहन भी किया जा रहा है। आज तक इसमें राजस्व विभाग द्वारा कभी भी कार्यवाही नहीं की गई! क्या राजस्व और माइनिंग खनिज विभाग को इसकी जानकारी नहीं है? आखिर क्यों इसमें कार्यवाही नहीं की जा रही है?

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सरकार को लाखो के राजस्व की क्षति

अर्जुंदा क्षेत्र के सैकड़ो ईट भट्टों में अवैध तरीके से ईट का निर्माण किया जा रहा है जिसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग को की गई है। लेकिन इसके बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस तरह से इन अवैध ईट भट्ठों के संचालकों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के लाखो के राजस्व की चोरी की जा रही है।

क्या शासन प्रशासन के कर्मचारियों को इसके विरुद्ध कार्यवाही करने की जवाबदारी नहीं है? इन कर्मचारियों के लापरवाही के चलते आज पूरे गुंडरदेही ब्लॉक में अवैध ईट का निर्माण चल रहा है। इसकी जानकारी आए दिन समाचार के माध्यम से प्रसारित की जा रही है । उसके बावजूद भी कर्मचारी की मिलीभगत से या कार्यवाही नहीं की जाती है जिसके चलते ईट माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आते है। आखिर क्या कारण है कि शासन के कर्मचारी द्वारा इसमें कार्यवाही नहीं की जा रही है यह सवाल आम जनता के बीच एक मुद्दा बना हुआ है क्या ईट भट्ठा संचालकों द्वारा इनको लाभ पहुंचाते हैं?

ईट भट्ठा संचालकों की पहुंच वरिष्ठ अधिकारियो, राजनेताओं तक

सूत्रों के मुताबिक अवैध ईट भट्ठा को संचालित करने वाले लोगो की पहुंच वरिष्ठ अधिकारी एवं राजनेताओं से भी है। जिसमें कुछ लोग राजनीति में सभापति हैं कुछ ट्रेडर्स मालिक है और सरपंच के पद में भी पदस्थ हैं। ऐसे लोगों के चलते ही गुंडरदेही ब्लॉक में कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

कांग्रेस सरकार को उठाना पड़ेगा सख्त कदम

अगर बालोद जिले का ऐसी हाल रहा तो कांग्रेस सरकार को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। जनमत के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में गुंडरदेही,बालोद एवम डौंडीलोहारा की विधानसभा सीटों से पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE