LIVE UPDATE
विदेश

दीवार पर लिखे भारत विरोधी नारे, खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को बनाया निशाना

NCG NEWS DESK Washington :-

कनाडा के बाद अब अमेरिका में हिंदू मंदिर से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। कैलिफोर्निया के नेवार्क शहर में हिंदू मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन की ओर से एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें स्वामीनारायण मंदिर वासना संस्था की दीवारों पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ घृणित नारे लिखे देखे जा सकते हैं। मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का नाम भी दीवारों पर लिखा हुआ है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने एक्स पर कहा, ‘यहां खालिस्तान आतंकवादी सरगना भिंडरावाले का जिक्र है जिसने हिंदुओं को निशाना बनाया। यह हरकत मंदिर जाने वालों को आघात पहुंचाने और हिंसा का डर पैदा करने के मकसद के की गई है जो कि घृणा अपराध के दायरे में आता है।’

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

फाउंडेशन ने नेवार्क पुलिस से इस घटना की जांच हेट क्राइम के तौर पर करने की अपील की है। पोस्ट में कहा गया, ‘कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर वासना संस्था की दीवरों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिए गए हैं। नेवार्क पुलिस और सिविल राइट्स को सूचना दी गई है और इसकी पूरी जांच होगी। हमारा जोर इस बात पर है कि इसकी जांच घृणा अपराध के तौर पर होनी चाहिए।’ इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में क्रोध काफी बढ़ा हुआ है। वहीं, नेवार्क पुलिस ने इस घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया और कहा कि पूरे मामले को लेकर पूछताछा जारी है।

अमेरिका और कनाडा में हिंदू मंदिर से छेड़छाड़ के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल के महीनों में ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। खाततौर से कनाडा में मंदिरों में तोड़फोड़ और उसकी दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के कई मामले रिपोर्ट हुए हैं। बीते अगस्त में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे थे। यह घटना जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले हुई थी। SFI ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के फुटेज भी जारी किए जहां ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारे लिखे गए थे। इस मामले में सितंबर में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी इसके कुछ दिनों बाद हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE