LIVE UPDATE
भारतराजनीति

छत्‍तीसगढ़ से हटाई गई कुमारी सैलजा, 2024 Election के पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल, SACHIN PILOT को बनाया गया छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी

छत्‍तीसगढ़ से हटाई गई कुमारी सैलजा, 2024 Election के पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल, SACHIN PILOT को बनाया गया छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी

NCG News desk Delhi:-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल हुई है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस प्रभारी बने है. अब प्रियंका गांधी के पास किसी भी राज्य की जिम्मेदारी नहीं है. वहीं दूसरे तरफ, सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है. पायलट को कुमारी सैलजा की जगह नियुक्त किया गया है.

SACHIN PILOT को बनाया गया छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी

इसके अलावा रमेश चेनिथल्ला को महाराष्ट्र और मोहन प्रकाश को बिहार का प्रभारी बनाया गया है. केसी वेणुगोपाल फिलहाल संगठन महासचिव बने रहेंगे. वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है और रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

AICC के कोषाध्यक्ष बने रहेंगे अजय माकन

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश को कम्युनिकेशन इनचार्ज के लिए महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि अजय माकन ऑल इंडिया कांग्रेस समेटी (AICC) के कोषाध्यक्ष बने रहेंगे. पार्टी ने 12 महासचिवों के साथ-साथ 11 राज्य प्रभारियों की भी नियुक्ति की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से सभी लोगों को संगठनात्मक पद सौंप दिए हैं.

इंडिया टुडे के मुताबिक संगठनात्मक पुनर्गठन के साथ-साथ कांग्रेस अपने आधार को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कई कदम उठाने की योजना भी बना रही है. गौरतलब है कि हाल ही में हुए पांच विधानसभा चुनावों में से चार में चुनावी हार के बाद पार्टी में फेरबदल को 2024 से होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के पुनरुद्धार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

छत्‍तीसगढ़ से हटाई गई कुमारी सैलजा, 2024 Election के पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल, SACHIN PILOT को बनाया गया छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE