गरियाबंद: ओडिशा के कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में हुई शराब दुकान डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कालाहांडी एसपी जी. अभिलाष के नेतृत्व में झारखंड के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपये नकद, बोलेरो वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। डकैती का बड़ा खुलासा: 8 आरोपी गिरफ्तार, 3.51 करोड़ नकद बरामद
पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में सामने आया कि 5 महीने पहले भट्ठी मैनेजर ने झारखंड के चांदहो जिले के कर्मचारी अनुज कुमार को नौकरी से निकाल दिया था। नौकरी से निकाले जाने के बाद अनुज कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 30 जनवरी को इस डकैती को अंजाम दिया। डकैती का बड़ा खुलासा: 8 आरोपी गिरफ्तार, 3.51 करोड़ नकद बरामद
सीमावर्ती पुलिस हाई अलर्ट पर
डकैती के इस बड़े मामले के खुलासे के बाद गरियाबंद जिले की सीमावर्ती पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस अब बरामद नकदी के स्रोत की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। डकैती का बड़ा खुलासा: 8 आरोपी गिरफ्तार, 3.51 करोड़ नकद बरामद