राजनांदगांव
एलबी नगर निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र साहू बने पहले अध्यक्ष

डोंगरगढ़। एलबी नगर निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र साहू बने पहले अध्यक्ष: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में एलबी नगर ने अपना पहला अध्यक्ष चुन लिया है। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार साहू और दो निर्दलीय उम्मीदवारों को हराकर जीत दर्ज की। उनकी ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
निकाय चुनाव परिणाम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
- देवेंद्र साहू (भाजपा): 1,192 वोट (विजेता)
- राजकुमार साहू (कांग्रेस): 711 वोट
- राकेश सिन्हा (निर्दलीय): 613 वोट
- उषा यदु (निर्दलीय): 550 वोट
एलबी नगर में पहली बार हुआ निकाय चुनाव
यह पहला मौका था जब एलबी नगर में नगर पंचायत के लिए चुनाव हुए। भाजपा-कांग्रेस के साथ दो निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में होने से मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा।एलबी नगर निकाय चुनाव परिणाम
देवेंद्र साहू का विजन और वादे
जीत से पहले भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र साहू ने कहा था:
- स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: 100 बिस्तरों का अस्पताल बनवाएंगे।
- शिक्षा सुधार: कॉलेज और स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करेंगे।
- महिला सशक्तिकरण: महतारी वंदना योजना से वंचित महिलाओं को जोड़ेंगे।
- विकास कार्य: प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप नगर का विकास करेंगे।



















