LIVE UPDATE
भिलाई

भिलाई में तेंदुए की दहशत: बीएसपी प्लांट में दिखा, वन विभाग की टीम अलर्ट

भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में बीती रात एक तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ बार एंड रॉड मिल के पास रेलवे ट्रैक पर घूमता नजर आया, जिसका शंटिंग स्टाफ भुवन सिंह ने वीडियो बनाकर प्लांट प्रबंधन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही बीएसपी प्रबंधन और मैत्रीबाग जू प्रशासन ने खोजबीन शुरू की, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। अब वन विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भिलाई में तेंदुए की दहशत: बीएसपी प्लांट में दिखा, वन विभाग की टीम अलर्ट

बीएसपी प्लांट में तेंदुआ – वीडियो आया सामने

बताया जा रहा है कि तेंदुआ रोलिंग मिल पोस्ट वे-ब्रिज के पीछे लाइन नंबर 59 टॉप के पास देखा गया। रात करीब 1 बजे, जब लोको प्वाइंट बदला जा रहा था, तभी शंटिंग स्टाफ भुवन सिंह की नजर तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसका वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया। भिलाई में तेंदुए की दहशत: बीएसपी प्लांट में दिखा, वन विभाग की टीम अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वन विभाग की टीम अलर्ट, आसपास के इलाकों में दहशत

तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर मैत्रीबाग जू के महाप्रबंधक डॉ. एनके जैन ने कहा कि उनकी टीम ने निरीक्षण किया, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। हालांकि, वीडियो की जांच से स्पष्ट है कि तेंदुआ प्लांट क्षेत्र में ही था। इसीलिए अब वन विभाग की टीम पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

तेंदुए का मूवमेंट आबादी क्षेत्र के करीब होने से लोग डरे हुए हैं। घटना स्थल से 500 मीटर के दायरे में दीनदयाल पुरम, पुरैना, स्टोर पारा और डबरापारा जैसे घनी आबादी वाले इलाके हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। भिलाई में तेंदुए की दहशत: बीएसपी प्लांट में दिखा, वन विभाग की टीम अलर्ट

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE