LIVE UPDATE
रायपुर

liquor scam : ED का एक्शन, पूर्व IAS अनिल टुटेजा-ढेबर समेत अन्य आरोपियों की 205 करोड़ की संपत्ति अटैच

NCG NEWS DESK Raipur :-

शराब घोटाला मामले में ED ने पूर्व IAS अनिल टूटेजा और अनवर ढेबर समेत दूसरे आरोपियों की ₹205.49 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। जांच एजेंसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि 18 करोड़ रुपये मूल्य की 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाले कारोबारी विधु गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले से संबंधित थाना कासना गौतम बुद्ध नगर में ईडी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज FIR के आरोप में यूपी STF ने विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

विधु गुप्ता प्रिज्म होलोग्राफी और सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर है। वहीं, ईडी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज FIR में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, विशेष सचिव आबकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज अनिल टुटेजा और विधु गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले की जांच STF यूपी द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE