LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

Lok sabha election 2024 : तीसरे चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन, 12 राज्यों की 94 सीटों पर होना है मतदान

NCG NEWS DESK New Delhi :-

लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इस चरण में 12 राज्यों की 94 संसदीय सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान की अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव दूसरे चरण में होना था, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं, तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल है। तीसरे चरण में जिन राज्यों में मतदान होना है। उनमें मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर-नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई, सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होनी है। जबकि, 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE