LIVE UPDATE
भारत

love marriage शादी करने पर पिता ने मुंडवाया सिर

NCG NEWS DESK :

गुजरात के वडोदरा में अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर एक लड़की ने प्रेम विवाह कर लिया. जिससे गुस्साए उसके पिता ने अपने समाज को इकट्ठा कर शोकसभा बुलाई और अपना मुंडन भी कराया. यह पूरा मामला लिलोरा गांव की है. गांव में ये पूरी घटना चर्चा का विषय बना हुआ है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

क्या है पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि वाघोडिया तहसील के एक छोटे से गांव लिलोरा निवासी हसमुखभाई वालंद की बड़ी बेटी अर्पिता  B.COM के लास्ट इयर की स्टूडेंट थी . 12 अक्टूबर को उस ने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ गांव के ही ऋत्विक भालिया नाम के एक युवक से विवाह कर लिया और 22 अक्टूबर को मोबाइल पर मैसेज के जरिए उसने इसकी सूचना उसने अपने पिता को दी गई. लड़की ने जिस लड़के से शादी की वो लड़का किसी का है जिससे पिता गुस्सा था. बताया जा रहा हैं कि लड़की का एक युवक के साथ लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

पिता ने मुंडवाया सिर

माता-पिता को जब पता चला की उनकी बेटी ने उनकी मर्जी खिलाफ शादी की है तो वो पूरी तरह से टूट गए. जिसके बाद उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया और अपनी बड़ी बेटी को मृत घोषित कर दिया और उसके बाद शोकसभा बुला ली. उसके पिता ने अपनी बड़ी बेटी अर्पिता के नाम से पहले स्वर्गीय लगाकर उसका बैनर छपवाए और  फिर अपना सिर भी मुंडवा लिया. और उन्होंने पुरे समाज के सामने बताया कि उनका अब उनकी बेटी से कोई लेना-देना नहीं है और उनकी बड़ी बेटी अर्पिता हमेशा के लिए मर चुकी है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE