LIVE UPDATE
महासमुंदहमर छत्तीसगढ़

जो नौ सालों में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाए उनकी गारंटी की कोई गारंटी नहीं: सीएम बघेल

NCG NEWS DESK Mahasamund :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर तंज कसते हुए कहा कि जो नौ सालों में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाया उसके गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। श्री बघेल ने आज जिले के सरायपाली में भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी के नाम पर जारी करने पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी ने काला धन वापस लाने, युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने, महंगाई कम करने समेत कई वादे किये थे जो आज तक पूरे नहीं हुए है।उन्होने प्रथम चरण में 20 सीटों पर हुए मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि पहले चरण में शानदार मतदान हुआ है। जिस तरह की सूचना हमारे पास आ रही है वो बेहद ही उत्साहजनक है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
किसान मोर्चा ने कलेक्टर से की उच्चस्तरीय जांच की मांग
किसान मोर्चा ने कलेक्टर से की उच्चस्तरीय जांच की मांग
November 24, 2026
महासमुंद के तुमगांव में शासकीय और आदिवासी जमीन के पंजीयन पर सवाल उठाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने कलेक्टर को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होने भाजपा सरकार के पिछले 15 साल के कुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 साल के कार्यकाल में जमकर घोटाले किये और आम जनता को ठगने का काम किया। भाजपा ने 2100 समर्थन मूल्य और बोनस देने का वादा करके मुकर गए, उन्होंने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी 15 साल ठगा। उन्होने अपनी सकी पिछले 5 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने किसानों से वादा निभाते हुए कर्जमाफ़ी की, हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों से चार हजार प्रति मानक बोरा की दर पर खरीद की। हमने बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा देने स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किये जिससे हर वर्ग के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा मिल रही है।

बघेल ने कांग्रेस की इस बार की घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार आते ही हम किसानों की कर्जमाफ़ी करेंगे। हम छत्तीसगढ़ के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा की सौगात देने जा रहे है। हमारी सरकार आने पर हम 17.50 लाख परिवारों को पक्का मकान देंगे। उन्होंने छह हजार रुपये प्रति मानक तेंदूपत्ता की खरीदी, महिलाओं की कर्जमाफ़ी समेत अन्य घोषणाओं के आधार पर आम जनता से वोट मांगा और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
पलसापाली चेकपोस्ट पर कार से 52 किलो चांदी जब्त, GST को सूचना
पलसापाली चेकपोस्ट पर कार से 52 किलो चांदी जब्त, GST को सूचना
November 27, 2026
महासमुंद के पलसापाली चेकपोस्ट पर बसना पुलिस ने कार से 52.528 किलो चांदी और नकदी बरामद की। वैध दस्तावेज नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE