LIVE UPDATE
दुर्गलाइफस्टाइल

हेरिटेज होटल से चलाया जा रहा था महादेव सट्टा ऐप : 7 लोग गिरफ्तार

NCG NEWS DESK BHILAI :-

महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हज़ारो करोड़ के इस घोटाले से जुड़े लोगों पर कड़ी नजर रख रही पुलिस ने होटल हेरिटेज में छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि, इससे पहले दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने 4 लोगों को जेल भेज दिया था। यह कार्रवाई सुपेला थाना क्षेत्र में की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सबूतों को छिपाने की कोशिश की

पुलिस के मुताबिक, ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर हेरिटेज होटल में छापा मारा गया था। जांच में पता चला था कि, कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना बुक को ऑपरेट कर रहे हैं। सुपेला पुलिस ने उच्चाधिकारियों से निर्देश लेकर एक टीम बनाई और तुरंत वहां पहुंची। जब पुलिस ने वहां छापा मारा तो उनके हाथ 7 पैनलिस्ट लगे। ये सभी वहां बैठकर ऑनलाइन सट्टा ऐप को ऑपरेटर कर रहे थे।

अचानक पुलिस को अपने सामने देखकर सटोरिए हड़बड़ा गए। सटोरियों ने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सबूतों को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी और अन्य सामान बरामद किया है।

सब्जी बेचने वाला ही निकला मेन आपरेटर

होटल से जिन 7 सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है, उनका सरगना एक सब्जी बेचने वाला है। वही होटल, रिजॉर्ट, फार्म हाउस और पॉश कॉलोनियों में कमरा लेकर सेटअप तैयार कराता था। फिर अपने साथियों को वहां भेजकर पैनल चलाता था। इससे पुलिस को उन पर कोई शक नहीं होता था। पकड़े गए अन्य आरोपी अंडा और पुलगांव थाना क्षेत्र के निवासी बताए हैं।

होटल मालिक भी संदिग्ध

पुलिस के मुताबिक, होटल हेरिटेज का संचालक भी संदेह के दायरे में है। उल्लेखनीय है कि, ये वही होटल है, जहां कुछ महीने पहले महादेव ऐप की वसूली के लिए किडनैपिंग करने के आरोपी पकड़े गए थे। लगातार अवैध गतिविधियों को संचालित करने वालों को संरक्षण देने के चलते होटल संचालक भी शक के दायरे में है। कई गैरकानूनी गतिविधियों में पहले भी वह संलिप्त रह चुका है। अब पुलिस यह भी जांच करेगी कि, कहीं इस पैनल को संचालित कराने में होटल के संचालक का हाथ भी तो नहीं है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

नीरज निर्मलकर (18 साल) निवासी चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। दुर्गेश मार्कंडेय (20 साल) निवासी जेवरा सिरसा दुर्ग। टीकम पाल (21 साल) निवासी माना कैंप रायपुर। ऋषभ पटेल (23 साल) निवासी गुंडरदेही बालोद। राहुल चंद्राकर (22 साल) निवासी दुर्गा चौक चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। उदय सिंह राजपूत (22 साल) निवासी कृष्णा नगर सुपेला। चेतन निषाद (22 साल) निवासी कोलिहापुरी पुलगांव दुर्ग।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE