LIVE UPDATE
राजनीति

महतारी वंदन योजना की खुली पोल, बीजेपी वालो द्वारा भरवाया फॉर्म झाड़ियों में मिला, निर्वाचन आयोग ने किया फॉर्म जब्त

कोरबा। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Scheme) का फर्जीवाड़ा शनिवार को पूरी तरह से उजागर हो गया है। भाजपाई आधार कार्ड अटैच और भरा हुआ फॉर्म फेंक कर फरार हो गए। इस फॉर्म को शहर के रिस्दी चौक के समीप निर्वाचन आयोग की टीम ने जब्त किया है। महतारी वंदन योजना

शनिवार को ही ढोढ़ीपारा और दर्री क्षेत्र के नागोईखार में भी तथाकथित महतारी वंदन योजना के फॉर्म जप्त हुए हैं। भाजपाइयों को आयोग की सर्विलांस टीम ने रंगे हाथ फॉर्म भरवाते हुए पकड़ा, आयोग ने सैकड़ो फॉर्म जब्त किए हैं। अब यह प्रकरण पुलिस को भी प्रेषित किया जा सकता है। जिनके द्वारा जनता को झांसा देकर ये फॉर्म भरवाया जा रहा था, ऐसे भजपाईयों पर कार्यवाही की तैयारी हो रही है। जिससे यह स्वतरू समझा जा सकता है कि इस योजना की असलियत क्या है। महतारी वंदन योजना

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का समन
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का समन
October 22, 2026
स जुड़े एक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के तीन नेताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव में अनैतिक लाभ प्राप्त करने के लिए भाजपाइयों ने यह प्रोपेगेंडा खड़ा किया था। गरीबों को झांसा देकर उन्हें कहा गया की 1000 रुपये मिलेंगे और अब, जब आयोग ने कार्रवाई शुरू की। तो जिस फार्म को वार्ड में महिलाओं से भरवारा गया था। वह भरे हुए फॉर्म ही आधार कार्ड सहित फेंक दिया गया। महतारी वंदन योजना

इस भरे हुए फार्म का दुरुपयोग भी किया जा सकता था। क्योंकि इसमें लोगों के आधार कार्ड की फोटो कापी लगी हुई है। बहरहाल फिलहाल इसे निर्वाचन आयोग की टीम में जप्त किया है। अब आगे की ठोस कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। महतारी वंदन योजना

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्य नियुक्त किए। रामविचार नेताम, केदार कश्यप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झांसा दिए जाने की पोल खुलने पर महिलाएं हुई बहुत नाराज (महतारी वंदन योजना)

 

झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिलाएं ज्यादातर कामकाजी होती हैं। उन्हें इस तरह के फॉर्म की ज्यादा समझ नहीं होती। जिसके कारण ही भाजपाइयों ने भोली-भाली महिलाओं को टारगेट किया था। महतारी वंदन योजना

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिन चलेगी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिन चलेगी कार्यवाही
November 13, 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। चार दिनों में चार बैठकें होंगी, जिनमें वित्तीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फॉर्म के उपर हर महीने 1000 और साल में 12000 रुपये देने का उल्लेख है। इस पर मोदी की गारंटी भी लिखी हुई है। अब निर्वाचन आयोग ने इस पर कार्रवाई कर दी है। शहर के ढोढ़ीपारा, भैंसखटाल में निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची और बड़े पैमाने पर इस तरह के भरे हुए फॉर्म जप्त किए। लोगों को झांसा देकर इस तरह का फॉर्म भरवारा जाना आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। महतारी वंदन योजना

दर्री क्षेत्र के पूर्व पार्षद नारायण के घर भी छापा (महतारी वंदन योजना)

बीजेपी वालो द्वारा आचार संहिता में अनैतिक लाभ प्राप्त करने के लिए एक फॉर्म भरवारा जा रहा था। जिसके ऊपर लिखा महतारी वंदना योजना लिखा गया है। इसमें शादीशुदा महिलाओं को सालाना 12000 देने का उल्लेख है। भाजपाई बड़े पैमाने पर यह फॉर्म लेकर महिलाओं से भरवा रहे हैं। इसी तरह के एक शिकायत दर्री में भी मिली। निर्वाचन विभाग की टीम ने दर्री के नागोईखार में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व पार्षद नारायण ठाकुर के घर भी छापामार कार्रवाई की है। वहां भी महतारी वंदन योजना का फर्जी फॉर्म भरा जा रहा था। आयोग की टीम ने फॉर्म जब्त करने की कार्रवाई की है। नारायण भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के बेहद करीबी हैं। महतारी वंदन योजना

महतारी वंदन योजना की खुली पोल, बीजेपी वालो द्वारा भरवाया फॉर्म झाड़ियों में मिला, निर्वाचन आयोग ने किया फॉर्म जब्त
महतारी वंदन योजना के तहत लोगो द्वारा भरे फॉर्म को झाड़ियो से जब्त करते हुए अधिकारी

रिस्दी चौक से जप्त किए गए सैकड़ो फेके गए फॉर्म (महतारी वंदन योजना)

पहले तो बीजेपी वालो ने घूम-घूम कर वार्ड में यह फर्जी फॉर्म भरवाया, भजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस फॉर्म को भर दो और तुम्हें हर महीने ₹1000 मिलेगा, लेकिन जब निर्वाचन आयोग ने कार्यवाही शुरू की तब शहर के रिस्दी चौक स्थित बालको मार्ग में पेट्रोल पंप के समीप बड़े पैमानों पर सैकड़ो फॉर्म फेक हुए मिले हैं। भाजपाइयों ने यह फॉर्म घबराकर जंगल में फेंक दिया। भाजपायों को भली भांति पता है कि यह फॉर्म पूरी तरह से फर्जी है। जिसे सिर्फ और सिर्फ लोगों को झांसा देने के लिए तैयार किया गया है। फेकें गए फॉर्म पूरी तरह भरे हुए हैं। जिसमें महिलाओं के नाम, पता और मोबाइल नंबर का उल्लेख है, साथ मे आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी लगी हुई है। जोकि निहायत ही एक बेहद गैरजिम्मेदाराना हरकत है। महिलाओं की डिटेल्स और फॉर्म को इस तरह से फेंका जाना बेहद आपत्तिजनक है। निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना दी गई और फिर जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में रिस्दी चौक में फेके गए इन सभी फॉर्म को जप्त किया गया है। जिसके विरुद्ध अब ठोस कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। महतारी वंदन योजना

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE