LIVE UPDATE
मुंगेली

हाईटेंशन तार से बड़ा हादसा: तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सरगांव थाना क्षेत्र के पथरिया रोड पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाईटेंशन तार से बड़ा हादसा: तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार लोग लाइट की झालर लगाने के काम के लिए लिफ्टर सीढ़ी के साथ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सरगांव स्थित अनुराज पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उनकी सीढ़ी का संपर्क हो गया, जिससे सीढ़ी में करंट फैल गया। हादसे के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है। हाईटेंशन तार से बड़ा हादसा: तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस जांच में जुटी

इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। हाईटेंशन तार से बड़ा हादसा: तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE