LIVE UPDATE
मनोरंजन

दुबारा शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बेशक इसके बारे में मैंने…

Malaika Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप किसी से नहीं छिपा है। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है फिर चाहे वह पब्लिक प्लेस हो, रेस्ट्रॉ हो या फिर कोई इवेंट। हर जगह यह कपल एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में दोनों की शादी की खबरें भी कईं बार चर्चा बटोर लेती हैं। इस कड़ी में हाल ही में मलाइका अरोड़ा खान ने अपनी और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर चर्चा की है।

लंबे वक्त से रिलेशनशिप में है कपल (Malaika Arora)

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा काफी वक्त से सुर्खियों में है। पहले कई सालों तक दोनों ने ही अपने रिलेशन को प्राइवेट रखा लेकिन कुछ साल पहले से ही दोनों इवेंट से लेकर पार्टीज में साथ देखे जा चुके हैं। यही नहीं अक्सर दोनों को एक-दूसरे के साथ वेकेशन्स भी एन्जॉव्य करते हुए देखा गया है। खुद मलाइका अरोड़ा खान कई बार सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज अपलोड कर चुकी हैं। ऐसे में उनके फैंस से लेकर हर किसी का यही सवाल है कि यह कपल शादी कब कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मलाइका ने तोड़ी शादी पर चुप्पी

अब खुद मलाइका अरोड़ा ने इस सवाल पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दूसरी शादी पर खुलकर बात की है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि वो अब दोबारा शादी करने के बारे में सोच रही हैं, लेकिन अभी वो इसपर ज्यादा बात नहीं करनी चाहती। एक्ट्रेस ने कहा कि “बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। मैं प्यार में विश्वास करती हूं लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि सब पहले बताने से उसका मजा खत्म हो जाता है।

शॉर्टकट का सहारा नहीं ले सकते-मलाइका

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि “जब मैं बहुत छोटा थी, तो किसी ने मुझसे कहा कि रिश्ता एक पौधे की तरह होता है। आप बीज बोते हैं और आपको इसे विकसित होने के लिए पानी देना पड़ता है इसलिए रिश्ता अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें आप शॉर्टकट का सहारा नहीं ले सकते…एक दूसरे को समझना और उसकी सराहना करना बेहद जरूरी है…और हम अक्सर ऐसा करना भूल जाते हैं…”

दरअसल, मलाइका की पहली शादी अरबाज खान से हुई थी और शादी के 18 साल बाद 2017 में दोनों अलग हो गए थे। जिसके बाद से ही अर्जुन कपूर और मलाइका को साथ देखा जाने लगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE