मल्लिकार्जुन खरगे ने बागेश्वर धाम सरकार पर कसा तंज

NCG NEWS DESK Raipur:
सनातन धर्म को लेकर अभी बयानों का सिलसिला थमा नहीं है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाटापारा में श्रमिक सम्मेलन में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जादू-जंतर-मंतर दिखाते हैं।

आजकल बगैर सोचे-समझे बहुत से नौजवान लोग भी साधु बन रहे हैं। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। जंतर मंतर जंतर मंतर बताते हैं, लेकिन सतनामी समाज के गुरु अपने जीवन में दुखों को सहन करके, संघर्ष करके, लोगों को बचाने के लिए, धर्म के रास्ते में लाने के लिए और अच्छाई दिखाने के लिए काम किया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने 141 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का किया लोकार्पण
आजकल ऐसी विचारधारा के लोग देश में बहुत कम हैं। छत्तीसगढ़ में खास करके गुरु घासीदास जो सतनामी पंथ के स्थापना करने में बहुत बड़ा हाथ था और उनकी वजह से ही सतनामी पंथ यहां पर स्थापित हुआ। सही मार्ग किसी ने बताया तो वो घासीदास ने बताया था।

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









