भारत
मेरठ में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़: महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई घायल, देखें घटना का वीडियो

मेरठ। शताब्दी नगर में आयोजित पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के छठे दिन शुक्रवार, 20 दिसंबर को भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। कथा स्थल पर लगभग एक लाख श्रद्धालु मौजूद थे। जैसे ही कथा शुरू हुई, लोग जल्दबाजी में अंदर जाने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाउंसर्स ने एंट्री रोक दी, जिसके बाद धक्का-मुक्की बढ़ गई और भगदड़ का माहौल बन गया। मेरठ में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़: महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई घायल, देखें घटना का वीडियो












