LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

मिचौंग ने बदला देश का मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

NCG NEWS DESK :-

चक्रवात मिचौंग  एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया. तूफान की आहट से पहले ही दक्षिण भारत के राज्यों में खलबली मची हुई है. वहीं अब मिचौंग की वजह से उत्तर और मध्य भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है चक्रवात मिचौंग प्रभाव से बिहार के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है. साथ ही राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर आने वाला एक चक्रवाती परिसंचरण 7 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आईएमडी ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा, क्योंकि चक्रवाती तूफान मिचौंग के तीन राज्यों को प्रभावित करने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात मिचौंग आज यानी मंगलवार, 5 दिसंबर को नेल्लोर और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करेगा. बंगाली की खाड़ी में तैयार हुए चक्रवाती तूफान मिचौंग के चलते आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल भी अलर्ट पर है. वहीं तमिलनाडु में बारिश ने तबाही मचा रखी है

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मिचौंग से निपटने के लिए केंद्र सरकार राज्य को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है. एनडीआरएफ पहले से ही तैनात है और अतिरिक्त टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है.स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में आज मध्यम से भारी बारिश और 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बेहद तेज हवाएं चलने की संभावना है.

वहीं पूर्वी तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE