मंत्रालय की बस ने साइकिल सवार और मासूम को लिया अपनी चपेट, घायल

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
नवा रायपुर में मंत्रालय से करीब एक किमी दूर सड़क पर स्टाफ बस ने एक सायकल सवार को कुचल दिया। सवार तो छिटक गया और सायकल पहियों में फंस गई। इस वजह से यह बस इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मौके पर ही खड़ी है। इस सवार को साथ एक बच्चे को भी होने की जानकारी मिली है, बच्चे भी घायल है। दोनों इलाके के ग्रामीण बताए जा रहे हैं।

यह घटना इन बसों की ओवर स्पीड का कारण है। मंत्रालय से रोजाना करीब 65 से अधिक लोफ्लोर और मिनी बसे आती जाती हैं । ड्राइवर न जाने किस जल्दी में रहते में कि नवा रायपुर की सड़कों में सभी एक दूसरे के पीछे होने के बावजूद ओवर स्पीड में होते हैं । भीतर बैठे अधिकारी कर्मचारियों के टोकने के बावजूद स्पीड पर नियंत्रण नहीं होता ।
उस पर तुक्का यह कि इन बसों का मेंटेनेंस को लेकर भी समय समय पर मामले सामने आए हैं। आज हुई इस घटना के लेकर सवार मंत्रालय स्टाफ का कहना था कि परिवहन नीति में हिट एंड रन को लेकर किया गया संशोधन ऐसे ही लापरवाह ड्राइवरों पर कार्रवाई और निर्दोष राहगीरों की सुरक्षा के लिए किया गया है।

ये भी पढ़े :-
- IAS पर ईडी ने कसा शिकंजा, 8 लाख रुपए कैश और प्रतिबंधित पिस्टल बरामद
- एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा का घर बना चर्चा का विषय
- छात्रों को मिलेगा सायकल, फ्री कोचिंग, 12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तक: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









