
विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत बड़े अलनार, तूरपुरा – 2 और खड़का को वितरण किया पानी टैंकर
NCG News desk Narayanpur :-
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
आज नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप अपने निवास कार्यालय करन्दोला (भानपुरी) मे ग्राम पंचायत बड़े अलनार,तूरपुरा – 2 और खड़का को विधायक निधि मद से स्वीकृत पानी टैंकर प्रदान किया। विधायक चंदन कश्यप ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों के माँगो अनुरूप यह पानी टैंकर आज तीन ग्राम पंचायतों को दिया गया। पानी टैंकर मिलने से गाँवों मे आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों मे पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगी।
इस दौरान संबधित ग्राम पंचायत के सरपंच, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।









