LIVE UPDATE
नारायणपुरराजनीति

बूथ चलो अभियान के तहत विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम तारागाँव, कुम्हली मे लिया बूथ स्तरीय बैठक

Nidar Chhattisgarh Narayanpur :-

नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं चंदन कश्यप ने कांग्रेस की बूथ चलो अभियान के तहत नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तारागाँव और कुम्हली मे आयोजित बूथ स्तरीय का बैठक लिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बूथ चलो अभियान के तहत विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम तारागाँव, कुम्हली मे लिया बूथ स्तरीय बैठक

इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने बूथ के लोगों की अत्यधिक मेहनत कर पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। साथ ही बूथ के लोगों की समस्या सुनी और बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी और बूथ के लोगों के साथ सामंजस्य बिठा कर कार्य करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा।

विधायक ने आगे कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि आज प्रदेश की किसान हितैषी भूपेश सरकार 25 रू प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीद कर देश मे एक इतिहास रचा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने हमारे क्षेत्र के लोगों के परेशानी को समझा आज उसी का नतीज़ा है कि करन्दोला मे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय की स्थापना हुई जिससे क्षेत्र के गरीब तबका के बच्चे भी आज निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम शिक्षा प्राप्त कर रहे है। करन्दोला मे तहसील कार्यालय के स्थापना से राजस्व प्रकरण और जाति निवास बनाने जैसे काम आसानी से हो रहा है।

बूथ चलो अभियान के तहत विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम तारागाँव, कुम्हली मे लिया बूथ स्तरीय बैठक

कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम ने विधायक चंदन कश्यप की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि 15 साल की भाजपा की कुशासन ने प्रदेश का हाल बेहाल कर दिया। पूर्व मंत्री केदार कश्यप का इस क्षेत्र के विधायक होते हुए भी इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया। लेकिन जब से चंदन कश्यप विधायक बने तब से हमारे क्षेत्र मे विकास की गंगा बह रहीं है। आज करन्दोला मे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की स्थापना हुई। नवीन तहसील की स्थापना, गाँव गाँव मे सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रहीं है। इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत तारागाँव मे 131 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा वितरण किया ।

बूथ चलो अभियान के तहत विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम तारागाँव, कुम्हली मे लिया बूथ स्तरीय बैठक
हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरित करते हुए विधायक चंदन कश्यप
बूथ चलो अभियान के तहत विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम तारागाँव, कुम्हली मे लिया बूथ स्तरीय बैठक
Hitgrahiyon ko Van Adhikar patta vitarit karte hue vidhayak Chandan Kashyap

बूथ चलो अभियान के तहत विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम तारागाँव, कुम्हली मे लिया बूथ स्तरीय बैठक

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र पांडे, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम,सोमारु बघेल,श्रीधर कश्यप,उप सरपंच महादेव मौर्य,दशमत कोर्राम, हेमकुमार सूर्यवंशी, प्रेम नाथ,रोमु सिन्हा,रमेश पांडे,जगबंधु सिन्हा, हेमलाल पांडे, सुखलाल बघेल, सूर्यवंशी,धनीराम बघेल, बुदरु चक्रधारी, नकुल बघेल, मोहन सेठिया, सुकमन कश्यप एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE