LIVE UPDATE
भारतराजनीति

मोकामा हत्याकांड: अनंत सिंह न्यायिक हिरासत में, जेल से लड़ेंगे चुनाव

दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई गिरफ्तारी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मोकामा हत्याकांड: अनंत सिंह न्यायिक हिरासत में, जेल से लड़ेंगे चुनाव. मोकामा हत्याकांड मामले में जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। अब अनंत सिंह बेऊर जेल से ही आगामी चुनाव लड़ेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

शनिवार देर रात हुई गिरफ्तारी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अनंत सिंह को शनिवार देर रात दुलारचंद हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना लाया गया, जहां पहले पुलिस लाइन और फिर एसएसपी कार्यालय स्थित स्पेशल रंगदारी सेल में रखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत सिंह ने रात में भोजन नहीं किया, हालांकि सुबह उन्होंने चाय और नाश्ता लिया।मोकामा हत्याकांड: अनंत सिंह न्यायिक हिरासत में

तीन महीने बाद फिर बेऊर जेल

यह संयोग ही है कि अनंत सिंह तीन महीने बाद एक बार फिर बेऊर जेल में रहेंगे। इससे पहले, मोकामा गोलीकांड मामले में उन्हें 6 अगस्त को बेऊर जेल से रिहा किया गया था।मोकामा हत्याकांड: अनंत सिंह न्यायिक हिरासत में

CID कर रही मामले की जांच

दुलारचंद यादव हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने मामले की कमान संभाल ली है। CID के डीआईजी जयंत कांत स्वयं इस जांच की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने घटना स्थल, बसावन चक का दौरा कर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की है। शनिवार को भी पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची थीं।मोकामा हत्याकांड: अनंत सिंह न्यायिक हिरासत में

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE