LIVE UPDATE
रायपुर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया घरेलू निवेशकों की सुरक्षा का मुद्दा

विदेशी निवेश बनाम घरेलू निवेश: शेयर बाजार में स्थिरता पर सवाल

नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की भूमिका और घरेलू निवेशकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि –

“भारतीय शेयर बाजार की मजबूती और स्थिरता हमारे आर्थिक विकास के लिए जरूरी है। विदेशी निवेश का आना अच्छा संकेत है, लेकिन इससे घरेलू निवेशकों को नुकसान नहीं होना चाहिए।”

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सांसद बृजमोहन ने जानना चाहा कि –
✔ विदेशी निवेशकों द्वारा किया गया निवेश क्या बाजार में अस्थिरता बढ़ा रहा है?
✔ सरकार घरेलू निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए क्या कदम उठा रही है? सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया घरेलू निवेशकों की सुरक्षा का मुद्दा

विदेशी और घरेलू निवेश: आंकड़ों पर एक नजर

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि –

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का निवेश:
2023 में ₹1,71,107 करोड़
जून 2024 – दिसंबर 2024 में ₹23,791 करोड़

घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) का निवेश:
2023 में ₹1,83,278 करोड़
जून 2024 – दिसंबर 2024 में ₹3,12,988.59 करोड़

घरेलू वित्तीय संस्थानों (DFI) का निवेश:
2023 में ₹1,188.95 करोड़

सरकार का रुख: सेबी की निगरानी जारी

? वित्त राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव कई कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें –
विदेशी पूंजी प्रवाह
घरेलू आर्थिक स्थिति
वैश्विक बाजार का प्रभाव
निवेशकों की मानसिकता शामिल हैं।

? भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) बाजार की स्थिरता बनाए रखने और निवेशकों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम लागू कर रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया घरेलू निवेशकों की सुरक्षा का मुद्दा

सांसद बृजमोहन की मांग: घरेलू निवेशकों की सुरक्षा हो प्राथमिकता

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार से आग्रह किया कि –
विदेशी निवेश से होने वाली अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए ठोस नीति बनाई जाए।
घरेलू निवेशकों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाए।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE