
NCG NEWS DESK Gurugram :-
गुरुग्राम से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली 27 साल की चर्चित मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या हो गई है। ये वारदात 2 जनवरी को सिटी पॉइंट होटल में हुई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं। इसमें दिखाई दे रहा है कि 2 जनवरी की सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर तीन लोग होटल में एंट्री करते हैं। ये कोई और नहीं, बल्कि होटल का मालिक अभिजीत, दिव्या पाहुजा और एक अन्य युवक था। तीनों लोग होटल के रिसेप्शन पर पहुंचते है, थोड़ी देर तक उनमें कुछ बात होती है और तीनों लोग होटल के अंदर चले जाते हैं। दिव्या पाहुजा
फिर साढ़े 18 घंटे बाद यानी 2 जनवरी की ही रात 10:44 बजे दो युवक एक कंबल में लिपटे हुए शव को घसीटते हुए बाहर की ओर ले जाते हैं। ये शव दिव्या पाहुजा का था। इसके बाद आरोपी दिव्या के शव को DD03K240 नंबर की BMW को डिग्गी में डालते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। हालांकि पुलिस अभी तक इस बात का पता नहीं लगा सकी है कि आरोपी दिव्या के शव को लेकर कहां गए। दिव्या पाहुजा के साथ एक मामला ये भी जुड़ा है कि वह गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस की मुख्य गवाह थी।दिव्या पाहुजा
दिव्या की बहन ने इस वारदात के पीछे गाडोली की बहन सुदेश कटारिया और गैंगस्टर के भाई ब्रह्मप्रकाश की साजिश बताई है। दिव्या पाहुजा की बहन ने अपनी शिकायत में बताया कि दिव्या से 2 जनवरी की सुबह तक उसकी बात हुई थी, लेकिन रात होते ही दिव्या का उसका नंबर नॉट रीचेबल आने लगा, तो उसने शक होने पर होटल मालिक अभिजीत को फोन किया। लेकिन उसने दिव्या के बारे में कुछ भी बताने से आनाकानी शुरू कर दी।दिव्या पाहुजा
हालांकि क्राइम ब्रांच ने हत्यारोपी अभिजीत, ओमप्रकाश और हेमराज को गिरफ्तार कर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है। अभिजीत होटल का मालिक है, जबकि प्रकाश और इन्द्राज होटल में काम करते थे। उन्होंने लाश ठिकाने लगाने में मदद की थी। पुलिस ने बताया कि वारदात 2 जनवरी को देर रात सेक्टर 14 थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली 27 वर्षीय दिव्या पाहुजा नाम की युवती दिल्ली के कारोबारी और सिटी प्वाइंट होटल के मालिक अभिजीत के साथ घूमने गई थी।दिव्या पाहुजा
ये भी पढ़े :-



















