LIVE UPDATE
नारायणपुरराजनीति

Narayanpur Politics : वर्तमान विधायक नहीं पूर्व विधायक की निष्क्रियता से रुका था नारायणपुर जिले का विकास : बोधन देवांगन 

वर्तमान विधायक नहीं पूर्व विधायक जी निष्क्रियता से रुका था नारायणपुर जिले का विकास : बोधन देवांगन 

वर्तमान विधायक चंदन कश्यप के नेतृत्व मे हो रहा है नारायणपुर का सर्वागीण विकास

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

NCG News desk Narayanpur :- 

Narayanpur Politics : नारायणपुर जिला मुख्यालय मे हुए भाजपा के कार्यक्रम और पूर्व मंत्री केदार कश्यप और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बयानों का पलटवार करते हुए जिला युवा कांग्रेस नारायणपुर के अध्यक्ष बोधन देवांगन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश की जनता को 15 साल तक लूटने और प्रदेश मे भ्रष्टाचार करने वाली भाजपा को आज कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक के ऊपर आरोप लगाने से पहले अपने पिछले कार्यकाल को याद करनी चाहिए। प्रदेश की जनता वह दिन नहीं भूली है जब युवाओं को रोजगार मांगने पर उन्हें लाठियां बरसाई जाती थी।आदिवासियों के ऊपर अत्याचार, महिलाओं के ऊपर हुआ अत्याचार, किसानों को बोनस देने के नाम से ठगना,नान घोटाला आदि यह भाजपा की क्रियाकलाप है।

पूर्व विधायक केदार कश्यप प्रदेश मे मंत्री रहते हुए भी नारायणपुर जिला कुछ विकास कार्य नहीं किया केवल यहा की जनता को ठगने का कार्य किया। पूर्व विधायक की निष्क्रियता के कारण ही नारायणपुर जिले की विकास रुक गयी थी और आज वर्तमान मे विधायक चंदन कश्यप जी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व मे नारायणपुर जिला विकास की पटरी पर दौड़ रहीं है। आज जिले मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं,अच्छी शिक्षा के साथ साथ युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। आज नारायणपुर मे विकास होते देख भाजपाईयों के पेट मे दर्द हो रहा है क्यों इन्होंने कभी विकास नहीं किया। और विकास किया भी तो केवल अपने चहेते लोगों का, ठेकेदारों का।

बीजेपी शासनकाल मे बने बिल्डिंगों को आज जाकर देखिए गुणवत्ताहीन है और आज भाजपा के नेता किस मुह से विकास की बात कर रहे है। इनके समय किसानों ने कर्ज की बोझ की वज़ह से आत्महत्या करने को मजबूर थे लेकिन आज हमारी कांग्रेस की भूपेश सरकार इन किसानो का कर्ज माफ करके उनके धान को 25 सौ रू. समर्थन मूल्य मे खरीदने का काम किया। भाजपा ने केवल प्रदर्शन की जनता को रुलाने और शोषण करने का कार्य किया हमारी सरकार ने प्रदेश की जनता को खुशहाली जिंदगी देने का कार्य किया है। पूर्व मंत्री को क्षेत्र की चिंता नहीं थी अपनी भविष्य की चिंता थी कभी उन्होंने नारायणपुर क्षेत्र के विकास के बारे मे नही सोचा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE