LIVE UPDATE
भारत

राष्ट्रीय वीरता और सेवा पुरस्कारों का ऐलान, इस साल 1132 कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय वीरता और सेवा पुरस्कारों का एलान कर दिया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के 1132 कर्मियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इन पुरस्कारों में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार (PGM) से दो कर्मियों का सम्मान होगा। वहीं, 275 कर्मियों को वीरता पुरस्कार (GM) दिए जाएंगे। इन कुल 277 वीरता पुरस्कार पाने वालों में सबसे ज्यादा 119 कर्मी माओवाद और नक्सलवाद से प्रभावित इलाकों में तैनात रहे हैं। इसके अलावा 133 कर्मी जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के हैं। वहीं, दूसरे क्षेत्रों के 25 कर्मियों को भी उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

275 वीरता पुरस्कारों में से सबसे ज्यादा 72 वीरता पुरस्कार जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को देने का एलान हुआ है। इसके बाद दूसरा नंबर छत्तीसगढ़ का है, जहां के 26 कर्मियों को यह सम्मान मिलेगा। इसके बाद झारखंड के 23, महाराष्ट्र के 18, ओडिशा के 15, दिल्ली के आठ, सीआरपीएफ के 65 और एसएसबी-सीएपीएफ व अन्य राज्य-केंद्र शासित प्रदेश की सेवाओं के 21 कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे।

इन वीरता पुरस्कारों के अलावा राष्ट्रपति की ओर से विशिष्ट सेवा के लिए 102 मेडल्स दिए जाएंगे। इनमें पुलिस सेवा को 94, दमकल सेवा को चार, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड सेवा को चार मेडल्स देने का एलान किया गया है। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुरस्कारों के अलावा 753 सराहनीय सेवा के लिए भी पुरस्कारों का एलान हुआ है। इनमें 667 पुलिस सेवा, 32 दमकल सेवा, 27 नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा के कर्मियों को देने की घोषणा हुई।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE