LIVE UPDATE
शिक्षा

Navy Bharti 2024: Navy में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने मौका- बस चाहिए ये योग्यता, मिलेगी 56000 रुपये की सैलरी

Indian Navy Recruitment 2024 : सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. नौसेना में ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको परीक्षा नहीं दोनी होगी, बल्कि एसएसबी इंटरव्यू के माध्यम से सेलेक्शन होगा.

इंडियन नेवी ने हाल ही में शॉर्ट सर्विस कमीशन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में नेवी में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की सभी जानकारी चेक कर लें.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि नेवी ने एसएससी ऑफिसर के 254 पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन फॉर्म भरने प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. ध्यान दें कि नेवी एसएससी भर्ती 2024 के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो अविवाहित हैं. नेवी भर्ती रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर विजिट करें.

Indian Navy Recruitment 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

पद का नाम – शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी)

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 19 फरवरी 2024

आवेदन शुरू होने की तिथि – 24 फरवरी 2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10 मार्च 2024

वैकेंसी – 254

आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in

Indian Navy Recruitment 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए वैकेंसी

सामान्य सेवा – 50

पायलट, हवाई यातायात, नौसेना हवाई संचालन – 46

लॉजिस्टिक्स – 30

एनएआईसी – 10

शिक्षा – 18

इंजीनियरिंग ब्रांच – 30

इलेक्ट्रिकल ब्रांच – 50

नेवल कंस्ट्रक्टर – 20

Indian Navy Recruitment 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए योग्यता

नौसेना एसएससी भर्ती के लिए योग्यता के रूप में विभिन्न फील्ड में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी गई है. ध्यान दें कि क्वालीफाइंग डिग्री में उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए. डिग्री में प्राप्त अंको के आधार पर एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

ये भी  पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE