LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़बस्तर

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर किया अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर से हमला, जवानों ने सर्चिंग में बरामद किये 6 IED

NCG NEWS DESK BASATAR:-

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है. नक्सलियों ने सुबह नए पुलिस कैम्प गुंडम में UBGL ( अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर ) से हमला किया है. नक्सलियों के इस हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में मिले IED

मुठभेड़ के बाद जवानों और BDS की टीम ने आसपास के इलाके में सर्चिंग किया. सर्चिंग के दौरान जवानों ने 5-5 किलो के 6 IED बम बरामद किया और नक्सलियों के बड़े साजिश को नाकाम किया है. यह कैम्प तर्रेम थाना क्षेत्र में स्थापित है.

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि “लगातार नक्सलियों के कोर इलाके में नए सुरक्षा कैम्प बना कर नक्सलियों की कमर तोड़ी जा रही है. इस कारण से नक्सली बौखलाए हुए हैं और जवानों पर हमला कर रहे हैं. लेकिन नक्सली मोर्चे पर तैनात जवान मजबूती के साथ नक्सलियों से लड़ रहे हैं. आज भी जवानों ने नक्सलियों के एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है.”

टेकलगुड़ा में नए कैंप में किया था हमला

30 जनवरी को सुकमा-बीजापुर जिले के सरहदी इलाका टेकलगुड़ा में भी नया सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया. कैम्प स्थापना के दौरान माओवादियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. करीब 4 घंटे तक चली इस मुठभेड़ के बाद 3 जवान शहीद हो गए. वहीं 15 जवान घायल हो गए. जवानों ने काफी संख्या में नक्सलियों के भी मारे जाने का दावा किया था. हालांकि नक्सलियों ने प्रेस नोट के माध्यम से 2 नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र किया.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE