LIVE UPDATE
खेल

Neeraj Chopra ने दी जसप्रीत बुमराह को अहम सलाह, बताया कैसे बढ़ा सकते हैं रफ्तार

NCG NEWS DESK ;-

भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हैं। दुनिया के बड़े से बड़े दिग्गज बुमराह के सामने खेलने से डरते हैं। विश्व कप में भी तेज गेंदबाज का प्रदर्शन सराहनीय रहा था। बुमराह ने कई मुकाबले अपने दम पर जिताई है। हालांकि जसप्रीत बुमराह के पास रफ्तार की कमी है। बुमराह 140-145 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, वह अधिकतम 150 तक भी गेंदबाजी कर सकते हैं। ऐसे में अगर उनके पास और अधिक रफ्तार होती, तो बल्लेबाजों पर और कहर बरपा पाते। इसको लेकर जैवलिन थ्रो के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह को सलाह दी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नीरज के फेवरेट गेंदबाज हैं बुमराह

नीरज चोपड़ा ने बुमराह को सलाह देते हुए बताया कि आप अपनी गेंदबाजी की रफ्तार और अधिक कैसे बढ़ा सकते हैं। बुमराह अभी ही अपनी गेंद से कहर ढ़ा सकते हैं, अगर उनके पास और अधिक रफ्तार आ जाए फिर तो कमाल हो जाएगा। नीरज चोपड़ा से जब पूछा गया कि उनके फेवरेट तेज गेंदबाज कौन हैं, तो उन्होंने बुमराह का नाम लिया। इसके अलावा नीरज ने बुमराह को एक मुख्य सलाह भी दे डाली। नीरज ने कहा कि अगर बुमराह को अपनी गेंद की रफ्तार बढ़ानी है, तो इसके लिए वह लंबा रन अप ले सकते हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE