भारत

कोविड के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, ठाणे में 5 मरीज मिले

NCG NEWS DESK Mumbai :

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में भी कोरोना तेजी से फैलने लगा है। जानकारी के अनुसार, ठाणे में नए वेरिएंट के पांच मरीज मिले हैं। ठाणे नगर निगम क्षेत्र में पाए गए नए वैरिएंट के पांच मरीजों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस पांचवें व्यक्ति की हालत स्थिर होने के कारण इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही अब ठाणे में नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

वहीं मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ठाणे नगर निगम अलर्ट मोड पर है और प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि अब जांच बढ़ाई जाएगी। मुंबई और ठाणे शहरों में भी नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सबसे 19 साल की एक लड़की को ठाणे नगर निगम के कलवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार को पांच मरीज और जुड़ गए हैं।

इन सभी को बुखार होने पर इनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। उनके नमूने पुणे की एक प्रयोगशाला में भेजे जाने के बाद पता चला कि वे पॉज़ीटिव थे। हालांकि, नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और होम आइसोलेशन में रखा गया है।

बता दें, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 707 नए मामले सामने आ चुके है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3792 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 3 सौ 33 लोग रिकवर भी हुए हैं।

ये भी पढ़े ;-

सड़क दुर्घटना: दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 5 घायल, इधर भूसे से भरा ट्रक पलटा, महिला समेत 2 लोग दबे

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज