LIVE UPDATE
शिक्षा

NTPC Recruitment 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन में डिप्टी मैनेजर की नौकरी पाने का सुनहरा मौका,जल्द करे आवेदन

NTPC Recruitment 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में डिप्टी मैनेजर की नौकरी पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 8 मार्च है.

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 110 पदों पर बहाली की जानी है. अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो बिना इस मौके को गवाएं तुरंत आवेदन करें. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एनटीपीसी में होगी इन पदों पर भर्तियां

इलेक्ट्रिकल एरिक्सन- 20 पद
मैकेनिकल एरिक्सन- 50 पद
सी एंड आई एरिक्सन- 10 पद
सिविल एरिक्सन- 30 पद

एनटीपीसी में नौकरी पाने की योग्यता

डिप्टी मैनेजर: उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए.

एनटीपीसी में नौकरी पाने की आयुसीमा

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

एनटीपीसी में अप्लाई करने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

जो भी उम्मीदवार सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी से संबंध रखते हैं, उन्हें 300 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.

देखें यहां नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक

NTPC Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
NTPC Recruitment 2024 अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक

एनटीपीसी में चयन होने पर मिलेगी सैलरी

उम्मीदवार जिनका चयन NTPC के इस भर्ती के लिए होता है, उन्हें E4 ग्रेड/आईडीए के तहत 70000 रुपये से 200000 सैलरी दी जाएगी.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE