LIVE UPDATE
भारत

तंबाकू कारोबारी के ठिकानों पर IT की रेड, फरारी-लैम्बोर्गिनी का शौक और नंबर 4018 देखकर अफसर हैरान

NCG NEWS DESK NEWS DELHI :-

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयकर विभाग ने कानपुर में मौजूद बंसीधर तंबाकू कंपनी के मुख्यालय के साथ ही दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. इल्जाम है कि कंपनी ने आयकर विभाग के सामने अपना टर्नओवर 20 से 25 करोड़ दिखाया है, लेकिन असल में इस कंपनी का टर्नओवर लगभग 100- 150 करोड़ के आसपास है. इस कार्रवाई के दौरान इस बात ने भी अधिकारियों को हैरान कर दिया है कि कंपनी के मालिक के.के. मिश्रा के बेटे शिवम की सभी लग्जरी गाड़ियों और सुपरबाइक्स के नंबर एक ही हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

29 फरवरी को आयकर विभाग ने जब तंबाकू कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. इसी दौरान जब शुक्रवार को यानी दूसरे दिन आयकर अधिकारियों की टीम बंसीधर टेबेको कॉर्पोरेट लिमिटेड के मालिक के.के.मिश्रा के बेटे शिवम के दिल्ली में वसंत विहार में मौजूद बंगला नम्बर डी7/9 से जो करोड़ों रुपये कीमत की लग्जरी गाड़िया बरामद हुई हैं, उन सभी में अधिकारियों ने एक खास बात देखी. उनकी सभी गाड़ियों और बाइक्स का नंबर एक जैसा है यानी 4018.

बरामद की गई सभी गाड़ियां शिवम, उनके पिता के.के.मिश्रा और बंसीधर टेबेको कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं. इन गाड़ियों में 16 करोड़ की रोल्स-रॉयस फैंटम भी शामिल है. इसके अलावा शिवम मिश्रा के आवास से मैकलेरन,लेम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने 4.5 करोड़ नकद जब्त किया है. साथ ही कुछ बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. सूत्रों के अनुसार, तंबाकू कंपनी हिसाब-किताब में दर्शाई गई कंपनी को फर्जी चेक जारी कर रही थी, लेकिन दूसरी ओर अन्य बड़े पान मसाला घरानों को उत्पाद की आपूर्ति कर रही थी. तंबाकू कंपनी 20 -25 करोड़ का टर्नओवर दिखाती थी जो असल में 100 से 150 करोड़ से ज्यादा होता है.

6 गाड़ियों से पहुंचे थे आयकर विभाग के अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, करीब 80 साल से तंबाकू कारोबार से जुड़े फर्म के मालिक केके मिश्रा उर्फ ​​मुन्ना मिश्रा का नयागंज में पुराना ऑफिस है. गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे आयकर विभाग के अधिकारी 6 गाड़ियों से पहुंचे थे और पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया था. वहां मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी ले लिये गए थे. कागजी दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को भी कब्जे में ले लिया गया. फिलहाल, रियल एस्टेट, बेनामी संपत्तियों के अलावा नकदी की भी तलाश भी जारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

आयकर अधिकारियों ने कारोबारी के कानपुर के साथ दिल्ली स्थित बंगले पर भी छापेमारी की है. वहां पर भी ऐसे ही कार्रवाई चल रही है. भारी टैक्स चोरी का इनपुट मिलने के बाद आयकर टीम कंपनी के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची. इनकम टैक्स के साथ-साथ जीएसटी चोरी की भी बात सामने आ रही है. मालूम हो कि नयागंज स्थित बंसीधर एक्सपोर्ट और बंसीधर टोबैको का कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है. कंपनी का तंबाकू का बड़ा काम है. कंपनी बड़े पान-मसाला ग्रुप्स को माल सप्लाई करती है. हालांकि, अब ये कंपनी आईटी की रडार पर आ गई है.

पांच राज्यों में कंपनी से जुड़े ठिकानों और लोगों पर इनकम टैक्स की करवाई जा रही है. सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की 15 से 20 टीमें गुजरात में अहमदाबाद, उत्तर प्रदेश में कानपुर, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में छापेमारी कर रही हैं.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE