LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़बिलासपुर

Online fraud ; बैंक एकाउंट अपडेट करने के लिए आया मैसेज, क्लिक करते ही 2 लाख पार

NCG NEWS DESK Bilaspur :-

बैंक एकाउंट अपडेट करने के लिए मोबाइल पर लिंक आया। इसे टच करते ही कुछ दस्तावेज मांगे गए। इसे सही मानकर युवक जानकारी साझा करता गया और उसके खाते से 2 लाख 16 हजार रुपए कट गए। ऑन लाइन ठगी का यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

व्यापार विहार संजय अपार्टमेंट निवासी संदीप कुमार पिता अर्जुन लाल (46) के मोबाइल पर एक नंबर के माध्यम से योनो लिंक से खाता अपडेट करने के लिए मैसेज आया। वह घर पर ही था। बैंक का मैसेज समझकर उसने लिंक को टच किया और उसमें मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भरता गया। इसी दौरान उसके बैंक खाते से पहली बार में 25 हजार रुपए कट गए। कुछ सेकेंड के भीतर ही कुल 2 लाख 16 हजार 191 रुपए कट गए। मैसेज आया तो पता चला।

उसने 10 फरवरी को साइबर सेल में जाकर ऑन लाइन ठगी की शिकायत की और अपना एकाउंट ब्लॉक करवाया। बुधवार को सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE