अप्रैल में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! 36 ट्रेनें कैंसिल, 4 ट्रेनों का बदला रूट

रेलवे ने जारी किया आदेश, वैकल्पिक व्यवस्था का अभाव
रायपुर। अगर आप अप्रैल में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन के कार्य के कारण रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 36 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
इसके अलावा, 4 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि 3 ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन तक नहीं पहुंचेंगी और बीच रास्ते में ही समाप्त कर दी जाएंगी।

यह प्रतिबंध 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लागू रहेगा। अप्रैल में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! 36 ट्रेनें कैंसिल, 4 ट्रेनों का बदला रूट
कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी?
✅ बिलासपुर-झारसुगुड़ा रूट की 36 ट्रेनों का संचालन स्थगित।
✅ 3 ट्रेनें आधे रास्ते में ही समाप्त होंगी।
✅ 4 ट्रेनों का रूट बदला गया।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
? 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस
? 11 से 24 अप्रैल तक झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
? 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस
? 11 से 24 अप्रैल तक रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

? 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस
? 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22 और 23 अप्रैल को झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
? 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
? 13, 15, 16, 17, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी। अप्रैल में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! 36 ट्रेनें कैंसिल, 4 ट्रेनों का बदला रूट
बीच रास्ते में समाप्त होने वाली ट्रेनें
68861/ 68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल
? 11 अप्रैल से 5 मई तक बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द।
12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस
? 9, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21 और 22 अप्रैल को बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द।
12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
? 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23 और 24 अप्रैल को रायगढ़ और बिलासपुर के बीच रद्द। अप्रैल में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! 36 ट्रेनें कैंसिल, 4 ट्रेनों का बदला रूट
यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं!
रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि यात्रियों के लिए कोई अतिरिक्त ट्रेन या वैकल्पिक सुविधा की घोषणा नहीं की गई है। अप्रैल में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! 36 ट्रेनें कैंसिल, 4 ट्रेनों का बदला रूट
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









