LIVE UPDATE
विदेश

Air India में पैसेंजर का हंगामा, क्रू मेंबर्स को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट

NCG NEWS DESK नई दिल्ली : एअर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी करने की घटना सामने आई है। एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि हमारी फ्लाइट AI882 में 29 मई को एक यात्री ने बदतमीजी की। आरोपी यात्री ने चालक दल के सदस्यों को गालियां दी और फिर उनमें से एक पर हमला भी किया। उन्होंने कहा है कि पैसेंजर को एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया था।

एअर इंडिया ने बताया कि हमने नियामक को भी घटना की सूचना दी है। इससे पहले भी अप्रैल के महीने में एक यात्री ने एअर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार किया था। दरअसल, 10 अप्रैल को दिल्ली-लंदन की फ्लाइट में एक यात्री ने दो महिला केबिन क्रू सदस्यों के साथ बदसलूकी की थी। एयरलाइन ने इस घटना के बाद आरोपी व्यक्ति पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एयर इंडिया की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 29 मई को उनकी फ्लाइट AI882 एक पैसेंजर ने क्रू पर मौजूद लोगों से गलत व्यवहार किया। पैसेंजर ने पहले क्रू मेंबर्स को किसी बात पर आक्रामक होते हुए गाली-गलौच की। इसके बाद उसने क्रू पर शारीरिक हमला भी किया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतने के बाद भी पैसेंजर की आक्रमकता शांत नहीं हुई जिसके बाद उसे सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया है। एयर इंडिया ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी रेगुलेटर को भी दी है। हालांकि अभी तक यात्री की पहचान से संबंधित कोई जानकारी पुलिस या एयर इंडिया की ओर से नहीं दी गई है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE