LIVE UPDATE
जशपुर

बोरिंग रोकने गए पटवारी की पिटाई, शासकीय भूमि पर जबरन करने के जा रहे थे कब्जा

NCG NEWS DESK Jashpur :-

छत्तीसगढ के जशपुर जिले में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से गांव के ही दबंग के द्वारा कराये जा रहे बोर खनन को रोकने गए पटवारी संदीप भगत के साथ मारपीट की। मामला कोतबा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिली जानकारी के अनुसार,  पीड़ित पटवारी संदीप भगत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरी घटना जशपुर जिले के कोतबा चौकीक्षेत्र के जामझोर पंचायत की है। दरअसल कोतबा चौकीक्षेत्र के जामझोर पंचायत में गांव के ही दबंग हिरासाय के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।

आरोपी ने पटवारी के साथ की मारपीट 

भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को पूर्व में ही ग्राम पंचायत के द्वारा रोक लगा दिया गया था। इसके बावजूद हिरासाय के द्वारा भूमि पर जबरन बोर खनन कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पटवारी संदीप भगत के द्वारा मौके पर पहुंचकर बोर खनन के कार्य को बन्द करने कहा गया, लेकिन पटवारी की बात से नाराज होकर आरोपी हिरासाय ने पटवारी के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की।

आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

घटना से आहत होकर पीड़ित पटवारी ने कोतबा चौकी पहुंचकर आरोपी हिरासाय के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जहां कोतबा पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसे पुलिस के द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE