E-paper LIVE Radio व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

कांग्रेस के भय और भ्रष्टाचार का बदला लोकसभा चुनाव में भी लेगी छत्तीसगढ़ की जनता : किरण सिंह देव

By Nidar Chhattisgarh Desk

Published on: May 3, 2024

Follow Us

कांग्रेस के भय और भ्रष्टाचार का बदला लोकसभा चुनाव में भी लेगी छत्तीसगढ़ की जनता : किरण सिंह देव

NCG NEWS DESK Surguja :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव अपने दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में लखनपुर मंडल, उदयपुर मंडल, अंबिकापुर ग्रामीण तथा अंबिकापुर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आप सबके परिश्रम से पहले और दूसरे चरण की सभी चार सीट भाजपा जीत रही है। इस चुनाव में लोगों के उत्साह को देखते हुए अबकी पार चार सौ पार के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की शत-प्रतिशत भूमिका रहेगी। भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीट जीतेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता इस प्रचंड गर्मी में भी जन-जन के बीच जा रहे हैं, क्योंकि वह जनकल्याण के मंत्र पर कार्य करते हैं। कांग्रेसी अपनी जेब भरने के लक्ष्य पर काम करते हैं, इसलिए गरमी में वह घरों से निकलने को तैयार नहीं हैं।

किरण देव ने कहा कि कांग्रेस हार के कारणों का अभी से मंथन करने लगी है। भय, भ्रष्टाचार और भ्रम की राजनीति करने वाली मुख्य विपक्षी पार्टी हार के बाद के बहाने तलाश रही है।

किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर सरगुजा जिला भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप के साथ बैठक की। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक सीट पर रिकॉर्ड जीत का अंतर स्थापित करने जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम छत्तीसगढ़ में प्रत्येक सीट पर कमल खिलाकर मोदी जी को मजबूत करेंगे।

ये भी पढ़े ;-

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !


Related Posts

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं! CM साय का कड़ा एक्शन, Bemetara में बड़ा अधिकारी सस्पेंड

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं! CM साय का कड़ा एक्शन, Bemetara में बड़ा अधिकारी सस्पेंड

Chhattisgarh Fire News: गरियाबंद में भीषण आग का तांडव! 40 एकड़ की पैरावट और मूर्ति निर्माण की झोपड़ी राख, देखें खौफनाक Video

Chhattisgarh Fire News: गरियाबंद में भीषण आग का तांडव! 40 एकड़ की पैरावट और मूर्ति निर्माण की झोपड़ी राख, देखें खौफनाक Video

Ambikapur Kidnapping Case: शादी से इनकार करने पर युवती का सरेराह अपहरण, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने पीछा कर दबोचा

Ambikapur Kidnapping Case: शादी से इनकार करने पर युवती का सरेराह अपहरण, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने पीछा कर दबोचा

Raipur Property Tax Update: नगर निगम आयुक्त का बड़ा एक्शन! बड़े बकायेदारों की अब खैर नहीं, वसूली के लिए दिए सख्त निर्देश

Raipur Property Tax Update: नगर निगम आयुक्त का बड़ा एक्शन! बड़े बकायेदारों की अब खैर नहीं, वसूली के लिए दिए सख्त निर्देश

Raipur NH-53 Accident: काल बनकर आया हाईवा! मछली पकड़ने जा रहे दादा-पिता-पोते को कुचला, एक साथ खत्म हुईं तीन पीढ़ियां

Raipur NH-53 Accident: काल बनकर आया हाईवा! मछली पकड़ने जा रहे दादा-पिता-पोते को कुचला, एक साथ खत्म हुईं तीन पीढ़ियां

IND vs NZ T20 Raipur: बिना टिकट ‘वीआईपी’ एंट्री पर लगा बैन! समोसे से लेकर पानी तक, मैच के लिए नई रेट लिस्ट जारी

IND vs NZ T20 Raipur: बिना टिकट ‘वीआईपी’ एंट्री पर लगा बैन! समोसे से लेकर पानी तक, मैच के लिए नई रेट लिस्ट जारी

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल The 12 Best Superfoods for Older Adults भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?