
रायपुर : राहत की खबर, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी
तेल कंपनियों ने राज्य के कुछ जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की घोषणा की है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने ‘X’ पर इस बदलाव के बारे में जानकारी साझा की है। इसके तहत तेल डीलरों के कमीशन में वृद्धि की गई है, जो उनकी पुरानी मांगों में से एक थी, लेकिन इससे खुदरा कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल: जानें आज के ताजा रेट और बचत के फायदे
किन राज्यों में हुआ पेट्रोल-डीजल सस्ता?
राज्य के भीतर माल ढुलाई की लागत को किफायती बनाने के बाद ओडिशा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मिजोरम, और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की गई है। छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल: जानें आज के ताजा रेट और बचत के फायदे
सुकमा में कितनी घटी कीमतें?
- सुकमा (छत्तीसगढ़) में पेट्रोल की कीमत 2.09 रुपये और डीजल की कीमत 2.02 रुपये कम हो गई है।
- ओडिशा के मलकानगिरी में पेट्रोल 4.69 रुपये और डीजल 4.45 रुपये सस्ता हुआ है। छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल: जानें आज के ताजा रेट और बचत के फायदे
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के फायदे
कीमतों में इस कटौती से न केवल गाड़ी चालकों को राहत मिलेगी बल्कि माल ढुलाई में भी बचत होगी, जिससे बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल: जानें आज के ताजा रेट और बचत के फायदे



















