LIVE UPDATE
विदेशशिक्षा

PM मोदी 13 अप्रैल को बाटेंगे ऑफर लेटर , 71 हजार युवाओं को नौकरी

PM Modi will distribute offer letters on April 13, jobs to 71 thousand youth

NCG DESK NEWS ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘रोजगार मेला’ के तहत गुरुवार यानी 13 अप्रैल को करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित भी करेंगे। बता दें कि रोजगार मेला केंद्र की सरकार की ओर से शुरू की गई एक पहल है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा सके। रोजगार मेले के तहत कई विभागों में चयन किए गए युवाओं को ऑफर लेटर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े:-घर में मिली लिवइन में रह रही युवती की हाथ पैर रस्सी से बंधी हुई लाश.. दो दिन पहले हो चुकी थी युवती की मौत..लाश के साथ रह रहा था युवक

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पीएमओ की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।” वहीं, नए भर्ती किए गए युवाओं को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के जरिए खुद को प्रशिक्षित करने का मौका भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE