सफाई का निरीक्षण करने मोहन नगर पहुँचे विधायक व महापौर अधिकारियों से कहा बारिश से पूर्व करा लें नालों की सफाई
The MLA and Mayor reached Mohan Nagar to inspect the cleanliness and told the officials to get the drains cleaned before the rains

NCG DESK NEWS दुर्ग/विधायक अरुण वोरा महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज सुबह शहर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 13 के मोहन नगर क्षेत्र का दौरा किया।विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वार्ड के नागरिकों ने मोहन नगर के आसपास के क्षेत्र में नाली व सड़क की सफाई के लिए समस्या बताई। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने नालियो की समुचित सफाई करने के साथ ही शहर की सभी बड़ी व छोटी नालियों की चरणबद्ध तरीके से सफाई करने निर्देश दिए। इस दौरान जलकार्य विभाग प्रभारी संजय कोहले व नागरिको ने वार्ड के जगहों की समस्याओं से अवगत कराया।


ये भी पढ़े:-PM मोदी 13 अप्रैल को बाटेंगे ऑफर लेटर , 71 हजार युवाओं को नौकरी
विधायक और महापौर ने सार्वजनिक स्थलों की साफ- सफाई की व्यवस्था को देखी। लोगो से फीडबैक लिया कहा कि सभी नाली की सफाई हो रही है और वार्डो के नालियों की साफ सफाई के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्रो में बेहतर सफाई के लिए संबंधित वार्ड के स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा एवं वार्ड सुपरवाईजर को वार्डो एवं सड़कों में साफ सफाई को और बेहतर किया जा सके। साथ गलीयो के पोल में प्रकाश व्यवस्था को भी ध्यान में रखने की बात कही।साफ सफाई का निरीक्षण करने मोहन नगर पहुँचे विधायक व महापौर अधिकारियों से कहा बारिश से पूर्व करा लें नालों की सफाई।



निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा,राजेन्द्र ढाबाले, सुरेश केवलानी आदि मौजूद रहे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने सफाई दरोगा व सुपर वाइजर को वार्डो में नियमित स्वच्छता कार्यो की मॉनिटरिंग करने की बात कही।उन्होंने कहा कि शहर के नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए निगम हर संभव प्रयास कर रहा है।

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









