जंगलों के बीच जुआ खेलते हुए पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

NCG NEWS DESK BALOD :-
लगातार कड़े निर्देश के बाद पुलिस विभाग अब एक्शन मोड में आ गयी है। इस बार विभाग द्वारा सटोरियों पर एक्शन लिया गया है। पुरुर क्षेत्र में घने जंगलों के बीच जुआ खेलते हुए पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुरुर पुलिस और सायबर सेल कि संयुक्त कार्रवाई मे आरोपियों से 6 मोटर सायकल, 10 मोबाइल और 1 लाख 8 हजार 30 रुपये जब्त किए हए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट 2022 3 (2) के तहत करावाई की है ।
मुखबिर से पुलिस को सुचना मिली थी की जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे जिसके बाद पुरुर पुलिस और सायबर सेल की ने टीम गठित कर पुरुर थाना इलाके के ग्राम भेजा मैदानी गोरसाकट्टा के घने जंगलों में घेराबंदी कर दबिश दी जहाँ पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भागने में कामयाब हो गये और बाकि के 17 जुआरियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। जुआ , सट्टा , अवैध शराब जैसे अवैध कार्यों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है जिससे अपराधिक कृत्य करने वालों में खौफ देखा जा रहा है।
इन जुआरियों को किया गिरफ्तार
सीता राम साहू पिता धीरपाल साहू उम्र 56 वर्ष ग्राम भोथली, राजूराम कुर्रे पिता छन्नू राम कुर्रे उम्र 53 ग्राम निपानी, महेन्द्र कुमार महिपाल पीता मोहन लाल महिपाल उम्र 36 ग्राम बोरगहन, अजित कुमार चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 45 वर्ष ग्राम पलारी, रामपूर्ती ग्वाल पिता गिल्लू ग्वाल उम्र 56 वर्ष लालबगीचा, दिनेश सेन पिता मदन लाल सेन उम्र 30 वर्ष सुभाष नगर वार्ड धमतरी, ढालेंद्र दास पिता रामकृष्ण दास उम्र 26 वर्ष नयापारा वार्ड धमतरी, महोम्मद ज़ुबैर पिता अब्दुल गफ़्फ़ार उम्र 32 वर्ष लालबगीचा धमतरी, टम्मन लाल मरकाम पिता पक्कू राम मरकाम उम्र 42 ग्राम परसतराई, पुरषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय मोहनलाल विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष ग्राम लोहरसी, बृजभान जोसी पिता गरीबा राम जोसी उम्र 35 वर्ष ग्राम कोड़ेवा, श्रवण कुमार जांगड़े पिता छबिलाल लाल जांगड़े उम्र 54 वर्ष ग्राम खेलुद गुण्डरदेही, सुमेंद्र कुर्रे पिता छन्नू राम कुर्रे उम्र 49 वर्ष आवासपारा निपानी, लीलेश कुमार साहू पिता सोमनाथ साहू उम्र 34 ग्राम खुंदनी गुरुर, लखन साहू पिता सुखदेव साहू उम्र 55 वर्ष ग्राम खरथूली धमतरी, आकाश जगताप पिता स्वर्गीय रविंद्र राव जगताप उम्र 30 वर्ष ग्राम लोहरसी धमतरी, केश कुमार साहू पिता तन्नू राम साहू उम्र 52 वर्ष तितूरगहन सनौद को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़े :-
- ED RAID : ED के छापे में CEO मिर्झा निकला करोड़ो के आसामी.. कई शहरों में हैं प्लाट
- Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना के 11 हजार 771 आवेदन हुए रिजेक्ट,पुरुषों ने भी भरे फार्म
- 12वीं बोर्ड की छात्रा ने पर्यवेक्षक और केंद्राध्यक्ष पर लगाया परीक्षा में नकल कराने का आरोप, एसडीएम से की कार्यवाही की मांग



















