LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

CG BREAKING: दुर्ग में निगरानी बदमाश की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुरानी रंजिश में रची गई हत्या की साजिश, कुख्यात गैंगस्टर के भांजे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में हुई निगरानी बदमाश अवतार मरकाम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी। इस मामले में पुलिस ने चर्चित गैंगस्टर तपन सरकार के भांजे आकाश मजूमदार उर्फ सोना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CG BREAKING: दुर्ग में निगरानी बदमाश की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

कैसे हुई हत्या?

  • 28 मार्च की रात दुर्ग बाईपास रोड स्थित इंदर ढाबा में शराब पार्टी के दौरान हत्या को अंजाम दिया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Now
    YouTube Channel Subscribe Now
    Telegram Group Follow Now
    Instagram Follow Now
    Dailyhunt Join Now
    Google News Follow Us!
    ये खबर भी पढ़ें…
    कनक तिवारी का निधन: छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता ने दुर्ग में ली अंतिम सांस
    कनक तिवारी का निधन: छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता ने दुर्ग में ली अंतिम सांस
    November 26, 2026
    छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता और संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का गुरुवार को दुर्ग में निधन हो गया। अंतिम संस्कार शुक्रवार...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • निगरानी बदमाश अवतार मरकाम को चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डाला गया।

  • पुलिस जांच में पता चला कि आकाश मजूमदार उर्फ सोना ने अवतार को फोन कर ढाबे पर बुलाया था।

    ये खबर भी पढ़ें…
    मरौद गांव में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, जेवर-नकदी ले उड़े चोर
    मरौद गांव में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, जेवर-नकदी ले उड़े चोर
    November 27, 2026
    धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र के मरौद गांव में सूने मकान से अज्ञात चोर सोने के जेवर और नकदी ले...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • वहां पहले से मौजूद दीपक ठाकुर, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान और होरीलाल पटेल उर्फ बाती ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

  • कान, गला और सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। CG BREAKING: दुर्ग में निगरानी बदमाश की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    ये खबर भी पढ़ें…
    कछुआ तस्करी: वन विभाग-WCCB की कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
    कछुआ तस्करी: वन विभाग-WCCB की कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
    November 27, 2026
    सूरजपुर में वन विभाग और जबलपुर WCCB की संयुक्त टीम ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और कछुआ तस्करी के 6...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरानी रंजिश से जुड़ा था मामला

हत्या की जांच में सामने आया कि आरोपियों की अवतार मरकाम से पुरानी दुश्मनी थी।

  • पहले अवतार और मुकेश के बीच मारपीट हो चुकी थी।

  • दीपक ठाकुर का अवतार के भाई से विवाद था, जिसमें अवतार ने दीपक का पैर तोड़ दिया था।

  • होरीलाल की दीपक से दोस्ती थी, इसलिए अवतार ने होली के दिन होरीलाल से मारपीट की थी।

  • इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर अवतार को पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या की साजिश रची। CG BREAKING: दुर्ग में निगरानी बदमाश की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

  • चश्मदीद गवाह विकास सिंह परमार से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

  • सबसे पहले पुलिस ने आकाश मजूमदार उर्फ सोना को आदित्य नगर दुर्ग से गिरफ्तार किया।

  • उसकी निशानदेही पर मुकेश चौहान, अमन साहू और होरीलाल पटेल को भी पकड़ा गया।

  • मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। CG BREAKING: दुर्ग में निगरानी बदमाश की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

अवतार मरकाम को पहले से मिल रही थी धमकियां!

अवतार की बहन ने दावा किया कि अवतार को पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

  • होली के दौरान अवतार ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।

  • यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो आज अवतार जिंदा होता।

  • इस मामले में एएसपी सुखनंदन राठौर ने जांच का आश्वासन दिया है। CG BREAKING: दुर्ग में निगरानी बदमाश की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड

  1. आकाश मजूमदार उर्फ सोना (36 वर्ष) – 11 आपराधिक मामले दर्ज, जिनमें मारपीट के 10 और आर्म्स एक्ट का 1 मामला।

  2. मुकेश चौहान उर्फ चीरा (22 वर्ष) – 11 आपराधिक मामले, मारपीट के 7, आबकारी एक्ट 1, एनडीपीएस एक्ट 1, और 2 आर्म्स एक्ट।

  3. अमन साहू उर्फ मशान (25 वर्ष) – 7 आपराधिक मामले, मारपीट के 4, लूट 1, चोरी 1 और आर्म्स एक्ट 1।

  4. होरीलाल पटेल उर्फ बाती (25 वर्ष) – 13 आपराधिक मामले, मारपीट के 12 और 1 जुआ एक्ट।

  5. दीपक ठाकुर (27 वर्ष) – फरार, 15 आपराधिक मामले, हत्या का प्रयास 1, मारपीट 10, आर्म्स एक्ट 2, जुआ एक्ट 1 और शासकीय कार्य में बाधा 1। CG BREAKING: दुर्ग में निगरानी बदमाश की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE