महतारी वंदन योजना को लेकर राजनीति गरमाई, राशि अंतरण की तिथि बदलने पर भड़के पीसीसी चीफ, BJP सरकार महिलाओं को दे रही धोखा

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। बता दें कि महतारी वंदन योजना की राशि कल नहीं मिलेगी। वहीं अब इस मामले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है, कि BJP सरकार तारीख पर तारीख बढ़ा रही है। BJP सरकार महिलाओं को 3 माह का किस्त दे। पीसीसी चीफ ने आगे कहा, कि सरकार दिसंबर, जनवरी व फरवरी की राशि दे। BJP सरकार महिलाओं को धोखा दे रही है।
बता दें कि कल यानि 7 मार्च को महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी होने वाली थी। लेकिन, अब खबर सामने आ रही है कि कल ये राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी। पीएमओ की तरफ से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए हरी झंडी अगर मिलती हैं तो संभवतः 10 मार्च को सभी पात्र महिलाओं के अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी।
ये भी पढ़े :-
- CG Loksabha Election:लोकसभा चुनाव में कुछ दिन बचे है इसलिए दुर्ग जिले को प्रभावित करने वाले स्थानीय मुद्दे… जिन पर विगत भूपेश बघेल सरकार ने आम जनता का साथ नहीं दिया और अपनी बहुमत की सत्ता गवाई… अब लोकसभा चुनाव में दुर्ग के मुद्दे पुनः उठेंगे.. क्योंकि यह स्थानीय किसानों का मामला है पढ़िए विस्तार से…
- गोल्ड की तस्करी करते हुए पकड़ी गई महिला, 20 लाख का गोल्ड जब्त
- सीमा हैदर और सचिन की मुश्किलें बढ़ी, पहले पति ने दोनों को भेजा 3-3 करोड़ का नोटिस
- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत, एक ही दिन हुई थी दोनों की शादी



















