ED पर सियासत: प्रेम प्रकाश पांडे और देवेंद्र यादव आमने-सामने

Nidar Chhattisgarh Durg :
ईडी को लेकर प्रदे्श की राजनीति गरमाई हुई है। ईडी है कि कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रही है, वहीं भाजपा ईडी को मुद्दा बनाकर चुनाव जीतने की दिशा में आगे बढ़ रही है। दुर्ग जिले के भिलाई नगर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे फिर एक बार मैदान पर हैं।वहीं कांग्रेस से विधायक रहे देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने फिर से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है, लेकिन भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर लगातार ED की कार्यवाही की तलवार लटक रही है।विधायक देवेंद्र यादव को अब तक दो बार ED ने नोटिस भेजा लेकिन वह अब तक कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके हैं।
Health Benefits of Giloy: गिलोय का जूस, रोगों को जड़ से कर देता है साफ
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, 2 दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी
प्रेम प्रकाश पांडे ने देवेंद्र यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ED ने भिलाई विधायक के घर में छापा की कार्रवाई की तब उन्होंने कहा कि यहां उन्हें कुछ नहीं मिला उनके पास कोई संपत्ति नहीं है, लेकिन बीते 5 साल में 5 करोड़ की संपत्ति कहां से आ गई। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की संपत्ति 5 साल में 5 गुना बढ़ गई है। अभी उन्होंने निर्वाचन आयोग को एफिडेविट के माध्यम से जानकारी दी है। जबकि एक विधायक की कुल सैलरी 5 साल में 60 लाख रुपए के लगभग होती है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पर इडी ने छापामार कार्रवाई की थी। जिसके बाद विधायक देवेंद्र यादव की बैंक अकाउट समेत 21 लाख की संपत्ति भी ईडी ने अटैच की थी। वहीं दूसरी ओर 25 अक्टूबर को होने वाली पेसी में विधायक देवेंद्र यादव कोर्ट नहीं पहुंचे। कोर्ट में विधायक देवेंद्र यादव का इंतजार होता रहा लेकिन विधायक देवेंद्र यादव दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करते रहे।



















