LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

NCG NEWS DESK रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 31 अगस्त से 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है। मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 31 अगस्त को सुबह 10 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी। इसके बाद वे रायपुर स्थित प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरी ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। साथ ही वे रायपुर के महंत घासीदास संग्राहालय का अवलोकन भी करेंगी।

राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन 1 सितंबर को हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर जाएंगी। वे रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में दर्शन करने के बाद बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वे बिलासपुर से रायपुर आएंगी और विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE