प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33,700 करोड़ रुपये की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
छत्तीसगढ़ में विकास की नई रोशनी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर इस सौगात को प्रदेश के लिए एक नया सवेरा बताया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं रेल, सड़क, ऊर्जा, ईंधन, आवास और शिक्षा से जुड़ी हुई हैं, जो जनता के जीवन में खुशहाली और सुविधा लाने के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को भी मजबूत करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
डबल इंजन सरकार के साथ तीसरा इंजन भी जुड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा जताया, जिससे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में डबल इंजन की सरकार बनी और अब स्थानीय निकाय चुनावों में तीसरा इंजन भी जुड़ गया है। यह छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
विकसित भारत की ओर छत्तीसगढ़ की भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के तहत कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा, खनिज और कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
छत्तीसगढ़ को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ आखिरी छोर तक पहुंचा है। रेल, सड़क, एयर कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में जीरो टॉलरेंस नीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। साथ ही गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब-जब छत्तीसगढ़ के विकास के लिए राज्य ने कोई मांग की, प्रधानमंत्री ने अपेक्षा से अधिक दिया। इसके लिए राज्य की जनता हमेशा आभारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात



















