LIVE UPDATE
मध्यप्रदेश

बड़ी खुशखबरी: 2800 से अधिक व्याख्याता बने प्राचार्य, आदेश जारी

बड़ी खुशखबरी: 2800 से अधिक व्याख्याता बने प्राचार्य, आदेश जारी

स्कूल शिक्षा विभाग ने पदोन्नति आदेश किया जारी, जल्द होगी पदस्थापना काउंसलिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने ई एवं टी संवर्ग के कुल 2813 व्याख्याताओं को प्राचार्य के पद पर पदोन्नत करने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया है। यह फैसला लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।बड़ी खुशखबरी: 2800 से अधिक व्याख्याता बने प्राचार्य

इतने शिक्षक बने प्राचार्य

  • ई संवर्ग के 1478 व्याख्याताओं को प्रमोट किया गया
  • टी संवर्ग के 1335 व्याख्याता भी बने प्राचार्य

यह आदेश हाई कोर्ट में चल रही याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

काउंसलिंग के माध्यम से होगी पदस्थापना

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में रिक्त प्राचार्य पदों पर पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को अधिकृत किया गया है, जो शीघ्र ही काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीखें और दिशा-निर्देश जारी करेगा।बड़ी खुशखबरी: 2800 से अधिक व्याख्याता बने प्राचार्य

शिक्षकों की सालों पुरानी मांग हुई पूरी

प्रदेश के व्याख्याताओं को प्राचार्य बनने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा करनी पड़ रही थी। अब यह आदेश न केवल उनके कॅरियर में प्रगति लेकर आया है, बल्कि शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी एक अहम कदम है।बड़ी खुशखबरी: 2800 से अधिक व्याख्याता बने प्राचार्य

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE