LIVE UPDATE
भारत

छात्राओं के शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के आरोप में प्रधानाचार्य की पिटाई

NCG NEWS DESK: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक निजी स्कूल में छात्राओं के शौचालय में सीसीटीवी लगवाने के अभिभावकों के आरोप के बाद एक दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार दोपहर हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर कई बार पोस्ट किया गया। इस वीडियो में प्रधानाचार्य के कपड़े फटे हुए दिखाई दे रहे हैं और भीड़ को स्कूल परिसर में उनके (प्रधानाचार्य) पीछे भागते हुए देखा जा सकता है। घटना तालेगांव दाभाडे में स्थित एक निजी स्कूल की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

तालेगांव एमआईडीसी पुलिस निरीक्षक रंजीत सावंत ने कहा कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में अभिभावकों ने स्कूल पर छात्राओं के शौचालय में सीसीटीवी लगाने, विद्यार्थियों को ‘बाइबल’ से प्रार्थना कराने और हिंदू पर्वों पर विद्यार्थियों को छुट्टी न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ”हम अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं।” पुलिस के मुताबिक, आरोपों के बाद एक दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने स्कूल के प्रधानाचार्य की कथित रूप से पिटाई की, जो एक ईसाई है।

एक अभिभावक की ओर से दावा किया गया कि लड़कियों के शौचालय में सीसीटीवी लगाया गया था और यहां विद्यार्थियों को ईसाई संस्कृति से अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा था। जब स्कूल के अधिकारियों से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE