LIVE UPDATE
बिलासपुरहमर छत्तीसगढ़

स्कूली छात्रा का न्यूड विडियों बनाकर रेलकर्मी ने किया दुष्कर्म,

NCG NEWS DESK बिलासपुर।जिले में एक रेलकर्मी पर स्कूली छात्रा का न्यूड विडियों बनाकर रेप करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे नशाीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ गलत काम किया गया, इसके बाद उसे 6 साल तक ब्लैकमेल कर हवस का शिकार बनाया जाता रहा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसकी शादी के बाद भी आरोपी उसके पीछे पड़ा रहा और उसने उसके कपड़े उतरवाकर पति को विडियों काॅल कर दिया। इस घटना के बाद पति ने भी उसे छोड़ दिया। वही इस मामले पर वह पिछले एक साल से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही थी, लेकिन थानेदारों ने उसकी एक न सूनी। अब इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पूरा मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय पीड़िता ने तोरवा थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि साल 2016 में वह 14 साल की थी और स्कूल में अध्यन्नरत थी। उस वक्त सफेद खदान निवासी रेलकर्मी अनुराग शेखर सिन्हा उसके घर आकर ट्यूशन पढ़ाने आया करता था। पीड़िता ने बताया कि साल 2016 में अनुराग शेखर ने छात्रा को नोट्स बनाने के बहाने अपने घर बुलाया। जब वह नोट्स लेने ट्यूशन टीचर के घर गई, तब घर में अकेले मौजूद अनुराग शेखर ने उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद उसने छात्रा के साथ रेप किया और अपने मोबाइल में न्यूड वीडियो बना लिया था। इस घटना के बाद आरोपी रेलकर्मी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करने लगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यह सिलसिला करीब छह साल तक चलता रहा। छात्रा ने लोक-लिहाज के डर के कारण इस घटना की जानकारी घरवालों को भी नहीं दी। छात्रा के बालिग होने के बाद परिजनों ने उसकी शादी कर दी। लेकिन शादी के बाद भी आरोपी रेलकर्मी ने उसका पीछा नही छोड़ा और विडियों वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाते रहा। शादी के एक साल बाद अनुराग ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। फिर उसके कपड़े उतरवा कर उसके पति को वीडियो कॉल कर दिया। न्यूड वीडियो भी उसके पति को भेज दिया। जिसके बाद लड़की को उसके पति ने छोड़ दिया और वह मायके में आकर रहने लगी।पीड़िता ने आरोप लगाया है पूर्व में टीआई सुनील तिर्कों के कार्यकाल में वह घटना की रिपोर्ट लिखाने तोरवा थाना गई थी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE